सीनियर सिटीजन को मिलते हैं ये ख़ास अधिकार

सीनियर सिटीजन को मिलते हैं ये ख़ास अधिकार

ज़िन्दगी में उम्र के कई पड़ाव होते है। सीनियर सिटीजन होना उम्र का ऐसा पड़ाव होता है जिसमे सपोर्ट की ज़रूरत होती है। ऐसे में सरकार भी सीनियर सिटीजन को कई तरह के लाभ देती है। लेकिन ज्यादातर सीनियर सिटीजन्स को अपने अधिकारों के बारे में पता नहीं होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे वो शिक्षित ना हो। या जहाँ वो रहते हों वहां ज्यादा जागरूकता ना हो। या जहाँ सरकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा प्रचार प्रसार ना हुआ हो। यदि आप भी ऐसे किसी सीनियर सिटिजन को जानते हैं तो उन्हें सरकारी लाभों से परिचित करवाये हैं.।

क्या आप को कानूनी सलाह की जरूरत है ?

रेल यात्रा में छूट     

रेल दुनिया के लिए एक लाइफलाइन है। देश के करोड़ो लोग भारतीय रेल में अपना सफर तय करते है। रेलवे ने बुजुर्ग यात्रियों को उनके टिकट में छूट दे रखी है। इसके लिए पुरुषो की उम्र 60 साल और महिलाओ के लिए उम्र सीमा 58 साल है।

हवाई यात्रा में डिस्काउंट –

हवाई यात्रा भी बुजुर्ग लोगो के लिए काफी आसान हो गयी है। सरकारी कंपनी एयर इंडिया  सीनियर सिटिजन के लिए टिकट पर 50 % छूट देती है। इसके अलावा निजी कम्पनिया भी है, जो सीनियर सिटीजन्स को डिस्काउंट देते है। हालांकि इसके कुछ नियम और शर्ते अलग हो सकते है।

बस किराये में छूट  

सरकार बस यात्रा में भी सीनियर सिटीजन्स को किराए में छूट देती है। बसों में महिलाओ की तरह सीनियर सिटीजन्स की सीट रिज़र्व रहती है।

अन्नपूर्णा योजना

इसे भी पढ़ें:  मर्जी से शादी ना होने पर कितने समय में डाइवोर्स लिया जा सकता है?

यह योजना 2001 से लागू  की जा रही है। जिसमे बेसहारा सीनियर सिटीजन यानी बुजुर्ग लोग शामिल होते है। लेकिन इनकी उम्र 65 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन्स को 10 kg भोजन मुफ्त में दिया जाता है। 

आयकर में छूट-

भारत में 60 वर्ष से अधिक के सीनियर सिटीजन को इनकम टैक्स में छूट दी जाती है। यदि उन की टोटल इनकम 3 लाख रूपये है, तो उन्हें कोई टैक्स भरने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन अगर उनकी आय 5 लाख है तो उन्हें 10% तक का टैक्स चुकाना होता है,

बैंक लोन पर छूट  

ज्यादातर बैंक ऐसे होते है जो सीनियर सिटीजन्स को ब्याज दरो में छूट देते है। इससे उनका जोखिम भी कम हो जाता है। कैनरा बैंक पेंशन धारको को लोन में 12।8 % तक  छूट देता है। 60 से कम उम्र वाले लोगो के पर्सनल लोन की ब्याज की दर 15 % है।

अन्य योजनाएं

हमारे देश में कई ऐसे सीनियर सिटीजन्स हैं जो गरीबी रेखा के नीचे रहते है। ऐसे में सरकार इन्हे हर महीने पेंशन देती है। लेकिन ये योजना उनके लिए है जो निराश्रित हैं, जिनकी सेवा करने वाला कोई नहीं है और वो एकदम अकेले है।

अन्य ख़ास योजना

इसके अलावा सरकार बुजुर्गो के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य के लिए कई अन्य योजनाओ को भी देती है जैसे –

मनोरंजन –

भारत सरकार सीनियर सिटीजंस को एंटरटेनमेंट और एजुकेशनल सेंटर्स जैसी सुविधाएं देती है। इसमे योग क्लब, फिटनेस क्लब, पार्क, फ़ूड फेस्टिवल, म्यूजिक क्लासेस और इनडोर गेम्स शामिल होते है।

इसे भी पढ़ें:  बेटा घर से निकालने की धमकी दे तो क्या करें माँ-बाप

सरकार ने कई ऐसी योजनाए तैयार की है जो सीनियर सिटीजन्स के लिए काफी लाभदायक है। इसमें सीनियर मेडिकल पालिसी भी शामिल है। जिसमे 60 साल के बुजुर्ग लोगो को 1 लाख का बीमा भी मिलता है। सीरियस बीमारी के लिए करीब 2 लाख का बीमा मिलता है।

हेल्थ

स्वस्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भी सीनियर सिटीजन्स को सुविधा देता है। इसमे सरकारी अस्पतालों में पंजीकरण या किसी बीमारी के टेस्ट की प्रक्रिया आदि शामिल हैं। इनमे हार्ट से रिलेटेड बीमारी, मधुमेह, गुर्दे की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारिया कवर होती हैं।

सीनियर सिटीजन्स के लीगल राइट्स –

मेंटिनेंस एंड वेलफेयर ऑफ़ पैरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन्स एक्ट 2007 के अंतर्गत सीनियर सिटीजन्स के अधिकार सुरक्षित किये गए हैं। यह एक्ट सीनियर सिटीजन्स को सुरक्षा देने का वादा करता है। यह हर ज़िले में ओल्ड ऐज होम की स्थापना करता है। ताकि निराश्रित सीनियर सिटीजन्स को आसरा मिल सके।

Social Media

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *