अगर आपके साथ कोई छेड़छाड़ करे तो क्या है आपके अधिकार

अगर आपके साथ कोई छेड़छाड़ करे तो क्या है आपके अधिकार

देश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। महिलाये आजकल कहीं भी सुरक्षित नही है। चाहे वो घर से बाहर हो या घर के अंदर।  लेकिन फिर भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के ज्यादातर मामले पब्लिक प्लेसेस में देखने को मिलते है।

अगर आपके साथ ऐसी चीज़े हो रही है, तो ऐसे में आप चुप न बैठे उसका डटकर सामना करे। जी हा, आपको बता दें कि सरकार ने महिलाओ के सुरक्षा को लेकर कई कानून बनाये है, जिससे आपको मदद मिल सकती है। भारतीय दंड संहिता की धारा 509 और 294 के अनुसार आप छेड़छाड़ करने वालो पर मुकदमा दर्ज़ करवा सकती है।

क्या आप को कानूनी सलाह की जरूरत है ?

आइये जान लेते हैं धारा 509 और 294 में क्या-क्या आता है-

यदि आपके सामने कोई अश्लील गाने गाता है या बुरे कमेंट पास करता है, तो आपको पूरा हक़ है कि आप उसे आई.पी.सी की धारा 294 के तहत उसे सजा दिलवा सकती है. इस केस में उसे तीन महीने की सजा हो सकती है।

कोई अगर आपको चोट पहुचाने के लिए किसी चीज़ से हमला करता है, या जोर जबरदस्ती करता है, तो आप उसे आई.पी.सी. की धारा 354 के तहत उसे सजा दिलवा सकती है।

धारा 509 में बताया गया है कि अगर कोई कोई आपके सामने अश्लील आवाज़े निकालता है, जैसे सीटी मारना या अश्लील हरकते जैसे प्राइवेट पार्ट दिखाना तो ये दंडनीय अपराध है। इसके लिए ऐसा करने वालो पर तीन साल की जेल या आर्थिक दंड हो सकता है। इस धारा के मुताबिक सजा और जुर्माना दोनों हो सकते है।     

इसे भी पढ़ें:  आईपीसीसी का सेक्शन 376 असंवैधानिक है। 

अगर आपके साथ या किसी और महिला के साथ ये सब चीज़े हो रही है, तो एक औरत होने के नाते आपको अपने अधिकारों के बारे में जानना बहुत ज़रूरी है। इसके अलावा और भी कई ऐसे कानून बने है जो आपको न्याय दिलवा सकते है।  

Social Media

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *