क्या अविवाहित कपल का होटल में एक साथ रुकना लीगल है?

क्या अविवाहित कपल का होटल में एक साथ रुकना लीगल है?

ऐसा कोई कानून नहीं है जो अविवाहित मतलब जिनकी शादी नहीं हुई है ऐसे कपल्स के होटलों में ठहरने पर रोक लगाता हो। यह पूरी तरह से एक व्यक्तिगत/पर्सनल पसंद है और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के तहत आता है और इसे प्रतिबंधित/बैन नहीं किया जा सकता है। हालांकि, कुछ होटलों की अपनी नीतियां/पॉलिसीज़  और परिभाषित चेक-इन मानदंड/क्राइटीरिया होते हैं।

होटल में कपल के तौर पर रहने के लिए एलिजिबल होने की उम्र 

वैध आईडी प्रूफ रखने वाले 18 साल से ज़्यादा उम्र के अविवाहित कपल्स अपनी पसंद के होटलों में चेक-इन कर सकते हैं और रह सकते है, जब तक कि होटल इसे प्रतिबंधित/बैन ना करे। 

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा, जाहिर तौर पर, विपरीत लिंग के अविवाहित व्यक्तियों को होटल के कमरे में मेहमान के रूप में रहने से रोकने के लिए कोई वैध कानून या नियम नहीं बना हैं। एक अविवाहित कपल का एक होटल के कमरे में रहना कोई अपराध या क्रिमिनल ओफ्फेंस नहीं माना जाता है।

क्या आप को कानूनी सलाह की जरूरत है ?

एक ही शहर में रहने वाले कपल 

भारत में कोई भी कानून होटलों को उसी शहर से आये मेहमानों को कमरा देने से नहीं रोकता है, जिस शहर में होटल स्थित है। हालाँकि, होटल का प्रबंधक/मैनेजर उस पर समझदारी से काम ले सकता है। 

क्या अविवाहित कपल किराए पर घर ले सकते हैं?

एक लड़का और लड़की को साथ में एक ही कमरे को किराए पर लेने के लिए जरूरी है कि लड़का और लड़की दोनों पार्टियों के नाम पर रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट बनाया जाये। हालाँकि, अपनी प्रॉपर्टी को किसे किराए पर देना और किसे नहीं यह पूरी तरह से मकान-मालिक के ऊपर निर्भर करता है। 

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल पर ही प्राप्त कर सकते है मैरिज सर्टिफिकेट।

क्या अविवाहित कपल को पुलिस अरेस्ट कर सकती है?

अगर कोई भी कपल होटल या सार्वजनिक स्थान पर बैठे मिलते है, तो पुलिस उन्हें बिना किसी बात या कारण के गिरफ्तार नहीं कर सकते है। यह कपल के अधिकारों का हनन है। होटल में रहने वाले वैध आईडी प्रूफ वाले अदुक्ट्स को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकती है और कोई भी कानून किसी अविवाहित कपल को सार्वजनिक स्थान पर बैठने से नहीं रोक सकता है।

हालाँकि, अगर कोई भी व्यक्ति या कपल सार्वजनिक स्थान पर कोई अश्लील हरकत करते हुए पकड़े जाते हैं, तो उन्हें आईपीसी के सेक्शन 294 के तहत दंडित किया जा सकता है। 

होटल अविवाहित कपल्स को आसानी से कमरे क्यों नहीं देते है? 

पुलिस द्वारा छापा मारने या रेड करने की स्थिति में सामाजिक रूप से होटल की इज़्ज़त खराब होने के डर की वजह से ज्यादातर होटल्स अविवाहित कपल्स को किराए पर कमरा देने से मना कर देते है। कई बार पुलिस ज्यादातर होटल के मालिकों के साथ मिलकर कपल्स को फंसा देते है, जो होटल के कमरों में समय बिता रहे होते है। होटल के कुछ लोग ही अविवाहित कपल्स को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को सूचना देते हैं। ऐसी अनगिनत घटनाएं हैं जो बार-बार होती हैं और अविवाहित कपल्स जिनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

अविवाहित कपल होटल में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

  1. अविवाहित कपल्स के लिए कई होटल हैं जो कपल्स को बिना किसी परेशानी के कमरे किराए पर देते हैं। किसी भी एप्लिकेशन के माध्यम से होटल बुक करने का सुरक्षित तरीका ऑनलाइन है। बिना किसी मुश्किल सवाल के एक कमरा सुरक्षित रूप से पहले से बुक किया जा सकता है।
  2. होटल की नीतियों/पॉलिसीज़ को ध्यान से पढ़ें। कुछ होटल उन्हीं वजहों से जाने जाते हैं जो अविवाहित कपल्स को कमरा बुक करने की अनुमति नहीं देते हैं। 
  3. कमरा बुक करते समय पहले ही यह सब सुनिश्चित करलें ताकि आपको बाद में कोई परेशानी ना हो।
  4. अपने असली आईडी प्रूफ साथ रखें, होटल अधिकारी आपके आईडी प्रूफ की एक स्कैन कॉपी अपने पास रखते है।  
इसे भी पढ़ें:  क्या हॉस्पिटल कैशलेस सुविधा देने से इंकार कर सकता है?

भारत में कहीं भी किसी भी होटल में ठहरना ठीक है। कोई भी कानून अविवाहित कपल को पूरे भारत में किसी भी होटल में रहने से रोकता नहीं है। हालांकि, होटल में रहने के दौरान किसी भी अवैध या गंभीर गतिविधियों में शामिल ना हों। हमारे समाज में शिक्षित लोगों की संख्या बढ़ने के साथ कपल शेमिंग के प्रति मानसिकता धीरे-धीरे कम होती जा रही है।

किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए लीड इंडिया से सम्पर्क कर सकते है। यहां आपको पूरी सुविधा दी जाती है और सभी काम कानूनी रूप से किया जाता है। लीड इंडिया के एक्सपर्ट वकील आपकी हर तरह से सहायता करेंगे। हमसे संपर्क करने के लिए आप ऊपर Talk to a Lawyer पर अपना नाम और फ़ोन नंबर दर्ज कर सकते है।

Social Media